फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो किए वायरल

Mon, 05 Feb 2024 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।सीओ के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी नगर में ही पास के मोहल्ले में मई 2021 में हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे और दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और दो देवर ने एक राय होकर पिटाई कर सारा जेवर छीन लिया और कमरे में बंद कर दिया। धमकी दी कि बाइक और रुपये नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर बदनामी कर देंगे, जिससे वह आत्महत्या के लिए विवश हो जाएगी।
विवाहिता ने अपने पिता और मां को जानकारी दी तो उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता जता दी। इसके बाद पति दिल्ली चला गया। इस बीच पति ने उसे आत्महत्या करने के लिए विवश करने के लिए अभद्र और अश्लील शब्दाें का प्रयोग कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जानकारी पाकर वह अवसाद में चली गई। स्थानीय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब वह सीओ से मिली। सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट आदि धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें