फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने घर में दी दबिश तो भिड़ीं महिलाएं, लूट का आरोपी भागा

Mon, 16 Sep 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
क​​थित घायल गांव हर्रैया के राकेश की मां विद्यादेवी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कुंडल नोचकर भागने के प्रकरण में पुलिस ने रात में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उसके घर की महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। हंगामे के बीच आरोपी भाग निकला। इधर, महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता, पिटाई और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मदनापुर हर्रैया निवासी शान मोहम्मद की पत्नी नूदी बेगम गुजर-बसर के लिए घर के सामने खोखे में पान मसाला आदि की बिक्री करती हैं। 11 जुलाई को बाइक से दो युवक खोखे पर पहुंचे और उनके कुंडल नोचकर भाग निकले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 15 जुलाई को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि नूदी बेगम के कुंडल गांव मदनापुर हर्रैंया के पप्ली और राकेश ने नोंचे थे। पप्ली को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
राकेश दो महीने से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में कई बार घर जा चुकी है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा है। शनिवार रात एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा और चार सिपाही राकेश के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इस पर घर की महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। हंगामे के बीच राकेश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनसे गालीगलौज और अभद्रता की। राकेश की पत्नी रेनू देवी का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनकी बुजुर्ग सास विद्यादेवी घायल हुई हैं। उनका घरेलू सामान भी पुलिस ने तोड़ दिया। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोप निराधार हैं। महिलाएं पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही हैं। राकेश को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

शातिर अपराधियों के बीच भेज दिया अंडर ट्रेनिंग दरोगा
लूट के आरोपी राकेश को पकड़ने के लिए भेजी गई पुलिस टीम को एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा सचिन कुमार के नेतृत्व में भेज दिया गया। टीम में चार सिपाही भी शामिल थे। जबकि पुलिस को मालूम है कि गांव हर्रैया में कई शातिर बदमाश रहते हैं और अन्य प्रदेशों तक लूटपाट, डकैती डालते हैं और कई बार पकड़े भी जा चुके हैं। ऐसे में वहां अनुभवी दरोगा को भारी पुलिस के साथ भेजा जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने मामले को हलके में लिया। महिलाओं ने राकेश को छुड़ाकर भगा दिया। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा होने पर पुलिस बैकफुट पर आकर वापस लौट आई। खास बात यह है कि आरोपी को छुड़ाने और हंगामे के बाद भी थाने से अतिरिक्त फोर्स भेजने की आवश्यकता नहीं समझी गई। रविवार को दिन में भी पुलिस गांव नहीं गई। अधिकारियों को इतनी बड़ी घटना की जानकारी तक नहीं दी गई। पुलिस दिन भर मामले को दबाए रही।

पुवायां पुलिस ने आरोपी को पकड़े जाने के दौरान हंगामा, मारपीट होने और आरोपी के भाग जाने की कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी न देने की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां

कथित घायल गांव हर्रैया के राकेश की मां विद्यादेवी। संवाद

कथित घायल गांव हर्रैया के राकेश की मां विद्यादेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें