फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उस्मान गिरोह पर शिकंजा कसने पर शाहनूर ने खुद बनाया था गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाला एक लाख का इनामी व शार्प शूटर शाहनूर उर्फ शानू जिंदगी को मौज से गुजारने के लिए अपराध की दुनिया में आया था। शुरुआत में उस्मान गैंग का सदस्य रहा। फिर खुद के गैंग का सरगना बनकर हत्या, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने लगा था। बरेली एसटीएफ ने उसे तिलहर और मदनापुर बॉर्डर पर पिथनापुर के पास मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। अंधेरे का फायदा उठाकर साथी भाग निकले थे, जिनकी तलाश में पुलिस अब जुट गई है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना हयातनगर के मोहल्ला भूड़ा सरायतरीन निवासी शाहनूर उर्फ शानू ने कम उम्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। बाद में वह मुरादाबाद और संभल के आसपास में आतंक का पर्याय बने उस्मान गैंग में शामिल हो गया। इस गैंग पर पुलिस के शिकंजा कसने के बाद सदस्य तितर-बितर हो गए।
इसके बाद शाहनूर ने युवाओं को इकट्ठा कर अपना गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने लूट, डकैती और भाड़े पर हत्या की सुपारी लेने का काम शुरू किया। दहशत बढ़ने पर वह पुलिस के रिकाॅर्ड में आ गया और उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर बताते हैं कि लूट और डकैती की घटनाओं के बाद शाहनूर महिलाओं से अश्लीलता करता था। अच्छे घर की महिलाएं लोक-लाज के कारण मुंह नहीं खोलती थीं।
विज्ञापन

-
लूटी गई रकम को मौज-मस्ती में उड़ाता था शाहनूर
अपराध की दुनिया में कदम रखने पर शाहनूर ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के रिकार्ड में छह बड़ी लूट की घटनाएं दर्ज हैं। वारदात के बाद सारा रुपया मौज-मस्ती में उड़ा देता था। अधिकारी बताते हैं कि एक वारदात के रुपयों के खर्च हाेने के बाद दूसरी घटना को कर गिरोह भूमिगत हो जाता था।
-
गिरोह के सदस्य की तलाश, खुलेंगे कई राज
बुधवार की रात पिथनापुर के पास एसटीएफ ने शाहनूर उर्फ शानू को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। एसटीएफ के अनुसार, वह अपने साथी के साथ बाइक से मदनापुर की तरफ जा रहा था। घेराबंदी करने पर साथी अंधेरे में गुम हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। शाहनूर के साथी की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य राज भी खुलेंगे। शाहनूर के एनकाउंटर के बाद तिलहर थाने में दर्ज मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है।
-
डकैती डालने की फिराक में था शाहनूर
एसटीएफ को काफी दिनों से शाहनूर की लोकेशन शाहजहांपुर में मिल रही थी। एसटीएफ के अनुसार, वह पुवायां या मदनापुर समेत आसपास के इलाके में डकैती डालने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें