फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  पेट्रोल की घटतौली करते सेल्समैन पकड़ा, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे पर स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप पर एक सेल्समैन को पेट्रोल की घटतौली करते पकड़ लिया। एक शिकायत की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे विधिक माप विज्ञान अधिकारी उस वक्त हैरत मेें पड़ गए जब सेल्समैन ने मशीन का मीटर डाउन किए बगैर उनके वाहन में एक हजार रुपये के बजाय नौ सौ रुपये का पेट्रोल डालकर उन्हें चलता करने की कोशिश की। इस मामले में पेट्रोल पंप का चालान करके संचालकों का जवाब तलब किया गया है। हुआ यह कि बृहस्पतिवार को सुबह जलालाबाद के किसी व्यक्ति ने विधिक माप विज्ञान अधिकारी विजय मिश्रा को सूचना दी कि याकूबपुर तिराहा स्थित रिलायंस के गोपालजी लिंग स्टेशन पर पेट्रोल की घटतौली की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि सेल्समैन ग्राहकों के वाहन में तेल भरकर पैसे लेने के बाद पेट्रोलियम फिलिंग मशीन का मीटर जीरो नंबर पर लाए  बगैर बाद के ग्राहकों को कम मात्रा में पेट्रोल देकर पूरे पैसे वसूल कर रहा है। माप विज्ञान अधिकारी के अनुसार शिकायत की जांच के लिए सुबह याकूबपुर तिराहे के रिलायंस पंप पहुंचने पर वहां का सेल्समैन नितिन पाल एक ग्राहक को मशीन से 100 रुपये का पेट्रोल माप रहा था। उसके जाने के बाद उन्होंने सेल्समैन से अपने वाहन में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरने को कहा। सेल्समैन ने मीटर डाउन नहीं किया और मशीन चलाकर एक हजार रुपये की रीडिंग पर तेल फिलिंग रोक दी। अपने सामने सरासर घटतौली होते देख माप विज्ञान अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो सेल्समैन गिड़गिड़ाने लगा। माप विज्ञान अधिकारी मिश्रा के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते पंप का चालान करके सेल्समैन को जुर्माना अदा करने का नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेल्समैन नितिन हरदोई जिले के गांव भरखनी का रहने वाला है। उसने पंप के पार्टनरों के नाम बताने में भी आनाकानी की। चालान में सभी पार्टनरों को दोषी मानते हुए इस बारे में पेट्रोलियम कंपनी को भी कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है। माप विज्ञान अधिकारी ने जन सामान्य से अनुरोध किया कि वह पेट्रोल-डीजल लेते समय यह जरूर देख लें कि मशीन का मीटर जीरो नंबर दर्शा रहा है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें