फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक से हाथी लेकर पहुंचे डॉक्टर और स्टाफ का पुवायां में स्वागत

विज्ञापन
कर्नाटक से पीलीभीत ले जाया जा रहा हाथी। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। कर्नाटक से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लिए चार हाथी लेकर जा रहे डॉक्टर और स्टाफ का पुवायां में शाहजहांपुर और पीलीभीत के वन अधिकारियों ने स्वागत किया। कर्नाटक सरकार ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मैनेजमेंट के लिए चार हाथियों को यूपी को सरकार को गिफ्ट में दिया है। इसमें तीन नर हाथी बड़ा सूर्या, छोटा सूर्या, मणिकांता और हथिनी का नाम निसरगा है। चार नवंबर को हाथियों को कर्नाटक से ट्रक से पीलीभीत के लिए रवाना किया गया था। दो हाथियों की उम्र पांच से छह साल के बीच है, जबकि अन्य दो की उम्र करीब 12 साल है। लगभग तीन हजार किमी की दूरी तय कर हाथी मंगलवार को पुवायां पहुंचे। शाहजहांपुर के एसडीओ और प्रभारी डीएफओ दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने हाथियों के साथ चल रहे डॉ. सत्यप्रकाश, कर्नाटक के वरिष्ठ पश्ुा चिकित्साधिकारी विनय शिव मूर्ति, दक्ष गंगवार के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान हाथियों को भी गन्ना आदि खिलाया गया। बाद में हाथी पीलीभीत के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें