फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां पहुंची जल-रज शक्ति कलशयात्रा का स्वागत

विज्ञापन
पुवायां में जल रज शक्ति कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पुवायां। शांतिकुंज हरिद्वार से अखंड ज्योति और 2400 तीर्थों का जल और मिट्टी लेकर पुवायां पहुंचे जल-रज शक्ति कलशयात्रा का श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कलश यात्रा हरे राम मंदिर से राजा मार्केट, चौराहा बाजार, तिराहा बाजार, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड होते हुए गायत्री चेतना केंद्र पहुंची। इसके बाद दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, अजीत सराफ सहित तमाम लोगों ने कलश पूजन किया। आयोजन में प्रमोद चंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, संजय मिश्रा, संजय गुप्ता, डॉ. रवींद्र वाजपेयी, मधु सिंह, प्रदीप वैरागी सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें