वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक वेटलिफ्टिंग को लेकर रुचि बढ़ी है। जिला खेल विभाग की ओर से डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में वेटलिफ्टिंग की तैयारी कराई जाती है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अजयपाल खिलाड़ियों को तैयार करा रहे हैं। अजयपाल बताते हैं कि रोली, निकिता, नेहा, खुशबू, प्रियांशी, कौशल्या, अंशिका, अखिलेश, सुनील राठौर ने राज्य स्तर पर मेडल हासिल किए हैं। अब वे राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं। वेटलिफ्टिंग को लेकर लगातार क्रेज बढ़ रहा है। संवाद