भारोत्तोलन खिलाड़ी रोली वर्मा को सम्मानित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: सूचना विभ
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 के तहत प्रदेश में 1647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट वीसी कक्ष में कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। वित्तमंत्री ने भारोत्तोलन खिलाड़ी कुमारी रोली वर्मा को उनकी उपलब्धि पर शॉल ओढ़ाकर, हनुमान जी की प्रतिमा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद