फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम की मार...ओपीडी 1500 के पार

Thu, 29 Feb 2024 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चैंबर के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की सर्दी उन्हें बीमार कर रही है। बुखार से शरीर तप रहा है। सीने में दर्द और जकड़न की समस्या बढ़ी है। इसके चलते ओपीडी 1500 से पार पहुंच गई।
विज्ञापन

धूप खिलने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनने कम कर दिए। कुछ लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक भी पी रहे हैं। इसके चलते लोगों को बीमारियों ने घेरना शुरू कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 1550 लोगों ने नए पर्चे बनवाए, जो इस वर्ष में सबसे अधिक है। 520 मरीजों ने फिजिशियन को दिखाया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सलीम अहमद बताते हैं कि वर्तमान में बुखार, गले में खरांश, खांसी, सीने में जकड़न आदि के मरीज अधिक आते हैं। सर्दी के चलते सीने में दर्द होने के 50 से 60 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
-
सांस के मरीज बढ़े
-बदलते मौसम में सांस के राेगियों की संख्या भी बढ़ गई है। सांस लेने में दिक्कत आने के मरीज ट्रामा सेंटर में दस से 15 रोजाना पहुंच रहे हैं। उनके सीने में बलगम की वजह से जकड़न हो गई। दमा के पीड़ित भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
-गुनगुना पानी पीयें। भाप भी ले सकते हैं।
-अभी गर्म कपड़ों को पहनना न छोड़ें।
-घर में रखे बुखार और खांसी के सीरप बच्चों को बिल्कुल नहीं पिलाएं।
-बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवा का सेवन करें।
डॉ. सलीम अहमद, फिजिशियन
======
पश्चिमी विक्षोभ का असर, दो को बारिश की संभावना
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से दो और तीन मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से दो और तीन मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें