फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 126 एमएम हुई बारिश से जलभराव, रास्तों पर चलना मुश्किल

Thu, 04 Jul 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शहीद पार्क के बाहर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। वायुदाब बढ़ने से मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पांच और छह जुलाई को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 126 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार को 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पहले वर्ष 2018 में छह जुलाई को 113 मिलीमीटर और वर्ष 2021 में 18 जुलाई को 123 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2015 से अब तक एक दिन में 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 1.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। पूरे दिन बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होगी, जबकि शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है।

शहीद पार्क के बाहर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें