फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी के पुल के ऊपरी हिस्से तक पहुंचा पानी

Tue, 09 Jul 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा बिलसंडा मार्ग पर खन्‍नौत नदी में पुल के ऊपरी हिस्‍से तक पहुंचा पानी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बंडा बिलसंडा मार्ग पर खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी पुल के ऊपरी हिस्से के करीब तक पहुंच गया है। आसपास के तमाम घर टापू जैसे बन गए हैं और लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही बारिश के कारण खन्नौत नदी उफना गई है। खन्नौत का उद्गम स्थल पीलीभीत की तहसील कलीनगर के गांव जमुनिया में है। पहाड़ों पर भारी बारिश का पानी पीलीभीत के गांवों तक पहुंच रहा है। पीलीभीत से शाहजहांपुर तक भी भारी बारिश हुई है। इस कारण खन्नौत नदी में भी जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।
नदी का का पानी आसपास के गांवों में भी भरने लगा है। इस कारण लोग घरों को खाली कर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। गांव कुइयां महोलिया के रक्षपाल सिंह का घर नदी से 600 मीटर दूरी पर बना है। घर के चारों तरफ पानी भर गया। पानी का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इस पर सोमवार को रक्षपाल सिंह ने सारा घरेलू सामान भरकर घर खाली कर दिया और अपने भाई जसपाल सिंह के घर शरण ली है। लोगों का कहना है कि जलस्तर इसी तेजी से बढ़ता रहा तो कई घर डूब सकते हैं। बंडा बिलसंडा मार्ग से गांव कुइयां महोलिया को जाने वाले रोड पर पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है।

बंडा बिलसंडा मार्ग पर खन्नौत नदी में पुल के ऊपरी हिस्से तक पहुंचा पानी। संवाद

बंडा बिलसंडा मार्ग पर खन्नौत नदी में पुल के ऊपरी हिस्से तक पहुंचा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें