गांव रामपुर कलां में घरों में पानी भर जाने से घरेलू सामान ले जाता युवक
खुटार के कई मोहल्लाें में भी जलभराव से परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण गांव रामपुर कलां के कई घरों में पानी भर गया है। गांव लक्ष्मीपुर के पास हाईवे के किनारे डाली गई मिट्टी भी बह गई।
तेज बारिश होने से कई गांवों में जलभराव हो गया है। रामपुर कलां में कई घरों में पानी घुस गया है, इस कारण लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया है। लोगों का घरों का सामान निकाल कर दूसरों के घरों में रखना पड़ा है। लखनऊ पलिया हाईवे पर खुटार-पुवायां के बीच निर्माणाधीन हाईवे के किनारे गांव लक्ष्मीपुर के पास डाली गई मिट्टी बह गई है।
इस कारण रात में हादसे होने की आशंका बढ़ गई है। गोमती नदी में भी पानी बढ़ जाने से आसपास की फसलें डूब गईं हैं। भारी बारिश से खुटार के कई मोहल्लों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांव रामपुर कलां में घरों में पानी भर जाने से घरेलू सामान ले जाता युवक