फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह खिली धूप पर बादलों का लगा रहा पहरा

Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में छाया कोहरा
विज्ञापन
एक दिन पहले बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह से बादलों और उनके पीछे से झांकते सूरज के बीच जंग छिड़ गई। हालांकि, सूर्योदय के बाद दो-तीन घंटे तक मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली लेकिन बाद में बादलों ने सूरज को फिर अपने आगोश में समेट लिया। नतीजे मेें धूप गायब होते ही ठंडी हवा से सर्दी फिर सताने लगी। रोज की तरह आधी रात के बाद से रविवार को भोर तक कोहरा छाया रहा लेकिन सुबह सात बजने तक धुंध छटने के साथ बादलों से सूरज झांकने लगा। कुछ देर बाद आसमान साफ होने से धूप की गरमाहट फैलने के साथ मौसम खुशगवार हो गया। इसी के साथ घरों के अंदर दुबके लोग धूप सेंकने के लिए बाहर खुले स्थानों पर निकले और सड़कों से लेकर बाजारों तक चहलपहल बढ़ गई। दोपहर एक बजे तक धूप खिली रही। बाद में फिर से आसमान पर बदली छाने लगी और धूप की तेजी कम पड़ने लगी। कुछ देर बाद ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। इसी के साथ सर्दीली हवा चलने से जनसामान्य को फिर से ठंड सताने लगी। राहगीरों समेत गरीब तबके के लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका परिषद समेत विद्या प्लाई एंड बोर्ड की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव लगवाए गए। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, लाल इमली चौराहा, अंटा चौराहा आदि स्थानों पर अलावों के इर्दगिर्द लोगों की खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें