शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस की रविवार देर रात करीब 11 बजे मरुआ झाला के पास लूट के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। एसपी देहात दीक्षा भावरे अरुण ने बताया कि बाइक मोड़कर भागने की कोशिश कर रहे युवक ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी चंदन के रूप में हुई है। वह दस हजार का इनामी है। संवाद