फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुदागंज में संस्कृत महाविद्यालय की दीवारों को ढहाया

Sun, 18 Feb 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुदागंज में संस्कृत महाविद्यालय की दुकानों को तोड़ती जेसीबी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। खुदागंज में हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहा। शनिवार को संस्कृत महाविद्यालय की शेष रह गईं सभी दुकानें तोड़ी गईं। वहीं व्यापारी निर्माण तोड़ने पर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक चौथे दिन भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


मैनपुरी के वेबर से कटरा होते हुए खुदागंज से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों से महाविद्यालय की दुकानों को तोड़ा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों को साथ लेकर डीएम से मुआवजे की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई भी आश्वासन नहीं मिला। व्यापारी होने वाली क्षति के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है, वे कोई तोड़फोड़ नहीं करेंगे। नायब तहसीलदार मनु माथुर ने बताया कि मुआवजे की कार्यवाही प्रस्तावित है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें