फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बार संघ के चुनाव के लिए आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। बार संघ के अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा। देर शाम तक वोटों की गिनती कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। मतदान से एक दिन पहले रविवार का अवकाश होने के बाद भी संपर्क अभियान जारी रहा और प्रत्याशियों ने मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए उनके घरों पर पहुंचकर दस्तक दी।
तहसील बार संघ में कुल 154 अधिवक्ता मतदाता हैं। वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत संयुक्त सचिव प्रथम व तृतीय पद के लिए केवल एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया, जिनकी केवल घोषणा होना बाकी है। सोमवार को अब अध्यक्ष पद के लिए श्याम बाबू सिंह व योगेश पाठक, महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार रघुवंशी व सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए मनेंद्र पाल सिंह व नवीन गुप्ता तथा संयुक्त सचिव द्वितीय के लिए दुर्गेश द्विवेदी व रामप्रवेश के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम बाबू सिंह वर्ष 2017 में भी अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि इस पद के दूसरे प्रत्याशी योगेश पाठक का यह पहला चुनाव है। सभी पदों पर आमने-सामने की लड़ाई होने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और सभी पदों के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने को एड़ी से चोटी का जोर लगाए हुए हैं। चुनाव अधिकारी विनोद द्विवेदी ने बताया कि सोमवार देर शाम तक गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें