फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सीमावर्ती देशों से जाली नोट छपाने का सामान खरीदता था विवेक, एनआईए कर रही पूछताछ

Sun, 03 Dec 2023 01:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

जाली नोट से जुड़े मामले के आरोपी की तलाश में बंडा में एनआईए के अधिकारियों ने एसओजी के साथ मिलकर शनिवार सुबह छापा मारा। टीम ने क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी से विवेक ठाकुर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा की रामनगर कॉलोनी से गिरफ्तार विवेक ठाकुर सीमावर्ती देशों से नकली मुद्रा और इसकी छपाई का सामान खरीदता था। रैकेट और उसकी कार्यशैली जानने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उससे पूछताछ कर रही है। वहीं उसके संपर्क में रहे चार युवकों से भी पूछताछ की गई। बता दें कि एनआईए की टीम ने शनिवार सुबह छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


देश में नकली करेंसी बनाने और चलाने वालों के रैकेट के बंडा कनेक्शन का खुलासा होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह बंडा की रामनगर कॉलोनी से हुई विवेक की गिरफ्तारी की बाबत सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि उसके पास लैपटॉप, दो मोबाइल फोन मिले हैं। उसे बंडा थाने लाकर कागजी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। इस दौरान मीडिया को कार्रवाई से दूर रखा गया।

ये भी पढ़ें- Bareilly: एक महीने में प्रेमिका पर उड़ाए चार लाख रुपये, नशे में पति ने उगला सच, नाराज पत्नी ने उठाया ये कदम
विज्ञापन


वहीं एनआईए की जांच में पता चला कि महाराष्ट्र का राहुल तानाजी पाटिल उर्फ जावेद नकली नोटों की आपूर्ति का वादा करके भुगतान लेने के लिए जालसाजी से प्राप्त सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। महेंद्र के घर की तलाशी में एक प्रिंटर जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


एसपी नगर सुधीर जायसवाल ने बताया कि एनआईए बेंगलुरू की टीम ने बंडा से विवेक ठाकुर को नकली करेंसी के निर्माण और विक्रय के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें