शाहजहांपुर में नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम व प्राचार्य डॉ.राजेश कुमा
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति उपचार केंद्र का शुभारंभ हो गया। केंद्र के जरिये नशा से ग्रसित लोगाें को लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने वर्चुअल लोकार्पण किया। नई दिल्ली से वर्चुअल समारोह में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी व प्रतिभा भौमिक, सांसद अरुण सागर भी शामिल हुए। वर्चुअल संबोधन में डॉ.वीरेंद्र कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने व विकसित भारत में अपना योगदान देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देश के 41 केंद्रों में उत्तर प्रदेश के आठ सेंटर शामिल है। इसके बाद सीएमओ डॉ.आरके गौतम, प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार और सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। नोडल अधिकारी डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि चरस, गांजा, शराब, ओपिओइड, तंबाकू के उन्मूलन के लिए उपचार की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ.नैपाल सिह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमपी गंगवर, डॉ.शेषांक गंवार, डॉ.सलीम अहमद, डॉ.पूनम ओमर, डॉ.अमित सूद आदि मौजूद रहे। संवाद