फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने कलान बिजली उपकेंद्र घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र के गांवों में कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं लाइन फाल्ट और अन्य खराबियों से कई दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत निगम के स्तर से सुधार के कोई प्रयास नहीं होते देख शनिवार रात ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने उपकेंद्र का घेराव किया। वहां मिले सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) को आधे घंटे तक घेरे रखा। ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक हंगामा किया। इस दौरान वहां के अन्य कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिलकिया, गुल्लाह, सिउड़ी, बाराकलां आदि गांवों में कई दिन से लोग बिजली को तरस रहे हैं। जो खराबियां स्थानीय स्तर से दूर हो सकती हैं, उन्हें भी ठीक नहीं किया जा रहा। 24 घंटे में चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से नलकूप नहीं चल पा रहे और इससे धान की रोपाई ठहर गई है।
इसी से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने रात करीब नौ बजे बिजली उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। मौजूद कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई तो वे वहां से चले गए। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में मौजूद मिले एसएसओ सुरेंद्र शर्मा को करीब आधा घंटा तक घेरे रखा और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। हालांकि, बाद में एसएसओ ने अधिकारियों को सूचित कर ग्रामीणों को शांत किया। एसएसओ का कहना है कि लो-वोल्टेज की समस्या को देखते सभी गांवों को बारी-बारी बिजली दी जा रही है। इस दौरान लाइन की राह में पड़ने वाले अन्य गांवों के लोग जबरन लाइन से नलकूप कनेक्शन जोड़ लेते हैं और इससे आगे के गांवों को पर्याप्त वोल्टेज की बिजली नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें