फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महमदपुर आजमाबाद में कीचड़ से निकलने के लिए ग्रामीण मजबूर

विज्ञापन
कांट के गांव महमदपुर आजमाबाद में कीचड़ से होकर गुजरता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कांट। महमदपुर आजमाबाद गांव में लगातार बारिश के कारण जर्जर मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो जाने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गंदगी और फिसलन के कारण गांव के कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन शिकायत करने पर भी इस ओर जनप्रतिनिधि या किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। सोमवार को मुड़िगवां गांव में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए इसी रास्ते से शव ले जाना पड़ा था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, गांव के रास्ते पर बरसाती पानी भरा होने की सूचना मिली है। मार्ग को कार्ययोजना में शामिल करके जल्द ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें