फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया हंगामा, एसएसओ से हाथापाई की कोशिश

Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बिजली उप केंद्र गंगसरा का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बिजली आपूर्ति ठप होने पर होने उपभोक्ताओं ने रात नौ बजे गंगसरा उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसएसओ से हाथापाई की कोशिश की। जबरन दूसरे फीडरों की भी बिजली बंद कराने लगे। लोगों के गुस्से के देखते हुए एसएसओ उपकेंद्र से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस 13 लोगों को पकड़ लाई। एसएसओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद होने पर गांव दिउरिया के 20-25 लोग गंगसरा बिजली उपकेंद्र जा धमके। वहां मौजूद एसएसओ हरेंद्र पाल से दिउरिया क्षेत्र में बिजली बंद होने को लेकर बहस करने लगे। एसएसओ ने लाइन में फाल्ट की बात कहते हुए बताया कि लाइनमैन रमेशचंद्र फाल्ट सही करने गए हैं। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
फाल्ट की बात सुनकर गांव वाले उत्तेजित हो गए और अन्य फीडरों की बिजली भी बंद करने को कहने लगे। लोग उपकेंद्र में घुस गए और खुद जबरन बिजली आपूर्ति बंद करने लगे। एसएसओ के विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनसे हाथापाई की कोशिश की। एसएसओ ने मौके से भागकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 13 लोगों को पकड़ लाई।
विज्ञापन

एसएसओ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव दिउरिया के लालाराम, जसपाल, हाकिम सिंह, रवि सिंह, पवन सिंह, कुलदीप, राजवीर, रंजीत सिंह, मोहित और गांव मदारपुर बैवहा के कमल प्रताप, अरब सिंह, बलवीर सिंह, संदीप सिंह का शांतिभंग की आशंका में चालान कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें