जलालाबाद। क्षेत्र के गांव रौली बोरी निवासी 45 वर्षीय शिवशरण को शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनकी पीठ पर लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बताते हैं कि शिवशरण ई-रिक्शे से उतरकर अपने गांव जा रहा था। तभी हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन साल पहले शिवशरण के पिता की हत्या कर दी गई थी। वारदात में नामजद आरोपी जमानत पर छूटे हैं। उन्हीं ने घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद