शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थाना मदनापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय दुर्गेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई सोनू का कहना है कि दुर्गेश की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को वह मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे और वहीं भर्ती हो गए थे। रविवार रात उनकी मौत हो गई। उनकी शादी नहीं हुई थी। सोनू ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। सीओ सदर शुभम वर्मा के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद