टाउनहॉल स्थित एक होटल में जानकारी देते श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति की ओर से रविवार दोपहर शहर के एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। विक्रांत बखिया को अध्यक्ष और डॉ. जितेंद्र सक्सेना को उपाध्यक्ष बनाया गया। आनंद सक्सेना को सचिव, सुरेंद्र पाल सक्सेना को सह-सचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही, कुंवर सिंह को ऑडिटर व पुष्पेंद्र सिंह, प्रेम शंकर सक्सेना, राजेश बाबू सवसेना, विशनपाल सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना को सदस्य बनाया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामकुमार बखिया, डॉ. राकेश सक्सेना, कामता प्रसाद, राजेश सक्सेना, भगवानदास सक्सेना, चंदेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, हरीश सक्सेना, अवधेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद