फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बैठे युवक का वीडियो वायरल

Tue, 23 Apr 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के पशु अस्पताल में प्रभारी के कार्यालय में बैठा युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। पशु अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बैठे एक युवक का वीडियाे वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खुटार के पशु अस्पताल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद प्रभारी के रूप में तैनात हैं। सोमवार को एक पशु पालक वहां पहुंचा तो डॉक्टर की कुर्सी पर किसी और युवक को बैठे देख उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि पशु मित्र पशुपालकों से मनमानी करते हैं और मेडिकल स्टोर संचालकों से साठगांठ के चलते महंगी दवाएं लिख देते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का पक्ष जानने के लिए काॅल की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि जानकारी मिली है कि पशु मित्र का भाई पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय की कुर्सी पर बैठा हुआ था। प्रभारी से जानकारी की गई तो बताया कि युवक दूसरी कुर्सी पर बैठा था। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें