फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीड़िता के पिता को मिला गनर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के दोषी आसाराम को जेल भिजवाने वाली बिटिया के पिता का फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता के पिता को एसपी ने गनर उपलब्ध करा दिया है। आसाराम के गुर्गों की सक्रियता के चलते पीड़िता का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में दिल्ली में कथावाचक आसाराम के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली बिटिया के परिवार को बदनाम करने के लिए आए दिन साजिश की जाती है। आसाराम के जेल जाने के बाद वर्ष 2018 में न्यायालय ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आसाराम के जेल की सलाखों के पीछे होने के बाद भी उसके गुर्गों का आए दिन शहर में आना-जाना रहता है।
मंगलवार को बिटिया के पिता का फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया। पीड़िता के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो अपलोड करने की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर चौक कोतवाली में जिस आईडी से वीडियो डाला गया, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का नाम अनिल बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता को सुरक्षा के लिए गनर दे दिया है, जबकि उनके घर के बाहर तीन सिपाहियों की ड्यूटी पहले से लगी हुई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सर्विलांस सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें