फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलाघाट पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोलाघाट पैंटून पुल की मरम्मत के चलते सोमवार को वाहनों को रोक-रोक कर निकाला गया। मंगलवार सुबह ही पैंटून पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर यातायात शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई (साइट) ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि नदी के बीच में पानी कम हो जाने से पुल में लगे पैंटून जमीन पर लग गए थे। पुल में जुड़े पैंटून नीचे और पुल का संपर्क मार्ग ऊंचा हो गया था। इससे पुल के संपर्क मार्ग पर वाहनों को चढ़ाने में चालकों को दिक्कत हो रही थी। सोमवार को मरम्मत के दौरान यातायात को रोक-रोककर निकाला गया था। मंगलवार को पुल की मरम्मत के बाद यातयात पूरी तरह शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें