निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मिलेंगे परिजन
आशीष ने वरुण के मोबाइल फोन से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। बताया कि वह निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मुलाकात करेंगे जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। बता दें कि उप निरीक्षक वरुण के मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा है। उसे जबरन खोलने पर डाटा डिलीट होने की आशंका है। हालांकि फिर भी पुलिस प्रयास कर रही है कि किसी तरह से मोबाइल का पैटर्न लॉक खोला जा सके।
एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि वरुण के भाई ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।