वॉलीबॉल अंडर 19 में चयनित छात्रा वैष्णवी मिश्रा। स्रोत: स्वयं
कांट। कस्बा निवासी संजीव कुमार मिश्रा की पुत्री वैष्णवी मिश्रा का नेशनल वाॅलीबॉल अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। उनके चयन पर दिलावरपुर स्थित उनके विद्यालय श्री झब्बू लाल इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। उन्होंंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। छात्राओं ने वाॅलीबॉल टीम में चयनित वैष्णवी को बधाई दी। नगर व क्षेत्र के अन्य तमाम लोगों ने भी छात्रा के घर जाकर पूरे परिवार को बधाई दी। संवाद