फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निष्प्रयोज्य सामग्री से बनाईं उपयोगी वस्तुएं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बनाए उत्पादों को देखते ​शिक्षक। स्रोत: कॉलेज प्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य से संबंधित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीएड प्रथम वर्ष और डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने निष्प्रयोज्य सामग्री का प्रयोग कर घरेलू साज-सज्जा सामग्री का प्रयोग कर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। कई प्रकार के दीपक, बंधनवार, स्वागत पट्टिकाएं, कलश आदि सराहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार आजाद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कक्षा के अंदर और बाहर सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर प्रिया शर्मा, प्रो. डॉ. मीना शर्मा, प्रो. डॉ. प्रभात शुक्ल, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. राहुल कुमार, रेनू बहुखंडी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें