शाहजहांपुर। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि जनपद में 8482 टन डीएपी, 25699 टन यूरिया, 7894 टन एनपीके उपलब्ध है।
प्रमुख सचिव ने सात बोरी प्रति हेक्टेयर यूरिया, पांच बोरी प्रति हेक्टेयर डीएपी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि खतौनी दिखाकर ही यूरिया व डीएपी संस्तुत मात्रा में प्राप्त करें। यदि कोई अधिक उर्वरक क्रय करता है तो उसको जमाखोरी मानते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपद में प्रतिदिन यूरिया लगभग करीब 36 डीलरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। संवाद