फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मुर्गे काटने पर हंगामा, लिपिक निलंबित

Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक सरकारी जूनियर हाईस्कूल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बारात के अवैधानिक तरीके से दिए गए स्कूल के एक कक्ष में बुधवार को मुर्गे काटना शुरू कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। इस प्रकरण में बीएसए ने विभागीय लिपिक सुहेल खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगर के मध्य स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल को बारात के लिए दिया गया था। इस दौरान स्कूल के कक्ष में मुर्गे काटने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को मिली। उन्हें बताया गया कि कमरे की चाबी कार्यालय लिपिक सुहेल खां द्वारा दी गई है। लिपिक की मनमानी से खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को अवगत कराया। बीएसए ने देवेंद्र कुमार पांडेय ने शिकायत पर प्रथम दृष्टया मो. सुहेल खां को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच सौंप दी है। बुधवार को स्कूल में बारात थी। इसी दौरान कुछ लोगाें ने मुर्गा काटना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें