तिलहर। नगरिया चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार रात भोजन का बिल चुकाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बिल भुगतान को लेकर एक युवक की होटल कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हुई। गाली-गलौज और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी युवक ने अभद्रता की। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवक अमरोहा का रहने वाला है और उसके साथ कार में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक अन्य साथी भी था। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि युवक के नशे में होने की आशंका के मद्देनजर उसक मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद