फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हिंदूवादी संगठनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा काटा। इस पर एक घर में आए लोग दो कारों में बैठकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलबाग के एक घर में कुछ लोग आए थे। यहां प्रार्थना आदि शुरू हुई तो चर्चा फैल गई कि बाहर से कुछ लोग आकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे विहिप जिलाध्यक्ष केके गुप्ता तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और जिस घर में बाहर से लोग आए थे, वहां जाकर पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हंगामा शुरू किया। हंगामा होने पर बाहर से आए एक पादरी सहित कुछ लोग दो कारों में बैठकर भाग निकले।

जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। अपराध निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिस घर में बाहर से लोग आए थे, उनका कहना है कि उनके घर में एक कैंसर रोगी है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने पादरी आदि को प्रार्थना के लिए बुलाया था। धर्म परिवर्तन की बात गलत है। राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि दो गाड़ियों से लोग धर्म परिवर्तन कराने आए थे। जानकारी होने पर वह और संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पकड़ लिया था लेकिन वे मौका पाकर भाग निकले। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें