फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर शहर में मतदान की रफ्तार सुस्त, देहात क्षेत्र में बरस रहे वोट

Thu, 11 May 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तीन मंत्रियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी शाहजहांपुर नगर निगम सीट पर मतदान की रफ्तार सुस्त है। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत सीटों के लिए जमकर मतदान हो रहा है। 
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर के चुनाव में शहर के मतदाता शुरुआती चार घंटे में अपेक्षाकृत तेजी नहीं दिखा सके। नगर निगम में दो घंटे में महज 17.20 प्रतिशत मतदान ही हो सका। शहर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ में वोट डालने पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर में नगर निगम के अलावा तीन नगर पालिका तिलहर, पुवायां और जलालाबाद में मतदान हो रहा है। इसके अतिरिक्त आठ नगर पंचायत बंडा, खुटार, निगोही, खुदागंज, कटरा, कलान, अल्हागंज और कांट में वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग खुटार नगर पंचायत में हुई। यहां पर 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

शाहजहांपुर में 11 बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम - 17.20
2. पुवायां नगर पालिका- 25. 50
3. तिलहर नगर पालिका-26.50
4. जलालाबाद नगर पालिका- 24.20
5. कलान नगर पंचायत- 18.33
6. नगर पंचायत खुदागंज- 26.65
7. नगर पंचायत खुटार- 30.00
8. नगर पंचायत बंडा- 20.40
9. नगर पंचायत कांट- 28.50
10. नगर पंचायत कटरा-19.20
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 27.10
12. नगर पंचायत निगोही- 26.20
कुल मतदान - 20.65
विज्ञापन

पहली बार शहर में महापौर का चुनाव हो रहा है। 60 वार्डों में पार्षद चुने जाएंगे। इससे पहले नगर पालिका में 44 वार्ड थे। तब से नगर निगम का क्षेत्र भी काफी बढ़ गया है। नगर पंचायत रोजा अब नगर निगम का हिस्सा बन चुकी है। यहां से भी पार्षद चुने जाएंगे। मतदान केंद्रों में भी मतदाताओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें