फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: शाहजहांपुर के अनिकेत का प्रदेश में पांचवां स्थान, वंशिका हाईस्कूल में जिला टॉपर; देखें लिस्ट

Wed, 26 Apr 2023 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में वंशिका गंगवार ने हाईस्कूल में 95.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं अनिकेत पांडेय ने इंटर में 96.60 प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। अनिकेत का प्रदेश में पांचवां स्थान है। साथ ही जिला टॉपर बने हैं। 
विज्ञापन
मेधावी छात्र अनिकेत और वंशिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी कर दिया गया। इस वर्ष शाहजहांपुर जिले में हाईस्कूल में 84.40 और इंटरमीडिएट में 73.54 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने खूब जश्न मनाया। स्कूलों के बाद घरों में भी मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

विज्ञापन


जिले के 129 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं कराई गईं थीं। हाईस्कूल में 45509 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 41961 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में 35426 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यानी परीक्षा परिणाम 84.40 प्रतिशत रहा। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 73.54 प्रतिशत रहा है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में 38256 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया था, लेकिन 36037 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 26501 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। मंगलवार करीब एक बजे पहले हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसके बाद इंटर का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया गया। 
विज्ञापन


हाईस्कूल के जिला टॉपर

1. वंशिका गंगवार- 575 (95.83)- कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा
2. राहुल कुशवाहा-565 (94.17) - प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, पुवायां
3. प्रबल - 563 (93.83)- एससीबी इंटर कॉलेज, देवकली, बंडा
4. निखिल वर्मा-560 (93.33)-रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज, भावलखेड़ा
5. जितिन- 559 (93.17)-गांधी विचार प्रचार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुर्रियाकलां, कांट
5. आकाश कुमार- 559 (93.17)- संजय कुमार सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
5. दिव्यांश -559 (93.17)-आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
5. रश्मि गंगवार- 559 (93.17)-आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
6. अनुराग सागर- 558 (93)- एसवी मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर
 6. स्वालिया खानम- 558 (93)- एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
6. अर्पणा सिंह- - 558 (93)- सर्वोदय विद्यार्थी हाईस्कूल सीनियर सेकेंडरी, निगोही
6. अनुप्रिया- - 558 (93)-गंगाराम स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर, खुटार
7. लावण्या शर्मा- - 557 (92.83)- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां 
7. अंचल कुमार-- 557 (92.83)-एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
8. संदीप कुमार-556 (92.67)- पीटीआरएनएमएचएसएस, अल्हागंज 
9. शिवप्रताप सिंह-555 (92.50)-गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, कलान
9. सृष्टि -555 (92.50)-सरला देवी इंटर कॉलेज, तिलहर 
9. चांद आलम-555 (92.50)-श्री रामपाल सिंह इंटर कॉलेज, मिर्जापुर
10. प्रभात रंजन वाजपेयी-552 (92)- संजय कुमार सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
10. सुहानी-552 (92)- कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा
10. अंबुज कुशवाहा-552 (92)-रघुनाथ प्रसाद लोधी हाईस्कूल, गुलामखेड़ा, शाहजहांपुर

इंटर के टॉपर

1. अनिकेत पांडेय -483 (96.60)- संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
2. शुभम पांडेय-479 (95.80)- कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा
3. उदित कुमार दीक्षित-473 (94.60)- पं. रघुवार दयाल मिश्र इंटर कॉलेज, चिल्हौआ, शाहजहांपुर
4. अजितेश पाल-469 (93.80)- आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
5. रोहित देव आर्य-467 (93.40)- एसएमएस इंटर कॉलेज, कलान
6. सुमित-465 (93.60)- एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर 7. वंशिका-464 (92.80)-पुवायां इंटर कॉलेज, पुवायां
7. आयुष्मान दीक्षित-464 (92.80)-संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
7. साक्षी गंगवार-464 (92.80)- सरला देवी इंटर कॉलेज, तिलहर 
8. काजल प्रजापति -462 (92.40)- डॉ. एसपीवीएम कन्या इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
9. अनुज कुमार-461 (92.20)- विनोबा भावे इंटर कॉलेज, कांट
9. आशी-461 (92.20)- एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
10. प्रतीक यादव-459 (91.80)- आरवीएम इंटर कॉलेज, तिलहर 
10. श्रेया शुक्ला-459 (91.80)- डॉ. एसपीवीएम कन्या इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
10. आराध्या शर्मा -459 (91.80)- एसबी मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर
विज्ञापन

हाईस्कूल में 6535 और इंटरमीडिएट में 9536 विद्यार्थी हुए अनुत्तीर्ण

परीक्षा के दौरान सख्ती का असर परीक्षा परिणाम पर साफ नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत तमाम सरकारी मशीनरी को सेंटरों पर लगा दिया गया। केंद्रों पर सख्ती के चलते हाईस्कूल के 6535 और इंटरमीडिएट के 9536 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें