फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Topper: मां गृहिणी, पिता किसान... बेटे ने प्रदेश में पाया पांचवां स्थान; यह है सफलता का मंत्र

Wed, 26 Apr 2023 12:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के अनिकेत पांडेय ने इंटर में 96.60 प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। अनिकेत का प्रदेश में पांचवां स्थान है। साथ ही जिला टॉपर बने हैं। 
विज्ञापन
टॉपर अनिकेत पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अनिकेत पांडेय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पांचवां स्थान पाया है। अनिकेत की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही पूरे जिले को गर्व है। अनिकेत का सपना जूलॉजी का प्रोफेसर बनने की है।

विज्ञापन


कांट के गांव नौगवां गुलौली निवासी किसान रत्नेश पांडेय ने 2010 में अपने तीन बच्चों की अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए गांव छोड़कर शाहजहांपुर के मोहल्ला मिश्रीपुर में घर बनावा लिया था। उनकी पत्नी ऊषा पांडेय गृहिणी हैं। बड़ा बेटा मधुवन पांडेय सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह लखनऊ की एक नेटवर्क कंपनी में कार्यरत है। दूसरे नंबर का पुत्र मधुवन दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है। 

सबसे छोटे अनिकेत पांडेय ने इस वर्ष यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई करने के बाद अनिकेत को बेहतर परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार था। मंगलवार को रिजल्ट आया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टॉप-टेन की सूची में पांचवां स्थान पाया है। उसकी इस कामयाबी से शिक्षक भी बहुत खुश हैं। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में की तैयारी

अनिकेत का कहना है कि उन्होंने बहुत सूझबूझ के साथ समय का प्रबंधन करके पढ़ाई की थी। उनके पिता के पास 16 बीघा जमीन है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन खरीद सकते थे, लेकिन मोबाइल से दूरी बनाए रखी। उन्हें डर था कि मोबाइल हाथ में आने पर कहीं वह अपने लक्ष्य से भटक न जाएं। लिहाजा, ऑफलाइन पढ़ाई पर ही फोकस किया।

रोजाना तीन से चार घंटे की पढ़ाई

अनिकेत ने बताया कि वह तीन से चार घंटे ही पढ़ते थे। विषय को रटने के बजाय उसे समझने पर उनका ज्यादा फोकस रहता था। कोरोना के समय हाईस्कूल की परीक्षा में भी बेहतर परिणाम हासिल करने वाले अनिकेत ने कोचिंग का सहारा लेने के बजाय खुद परीक्षा की तैयारी की। सिर्फ केमिस्ट्री की कोचिंग की। उन्होंने बायोलॉजी में 99, फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 95, हिंदी में 96, इंग्लिश में 97 अंक पाए हैं। वह वालीबॉल के खिलाड़ी हैं।

साहित्य में है अनिकेत की विशेष रुचि

अनिकेत का सबसे पसंदीदा विषय बायोलॉजी है। उपन्यास पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है। कोरोना काल में उन्हें उपन्यास पढ़ने की लत लगी थी। मुंशी प्रेमचंद उनके पसंदीदा लेखक हैं। उनकी ग्रामीण परिवेश पर आधारित अधिकतर कहानियों को अनिकेत ने पढ़ा है। अनिकेत ने कहा कि कामयाबी पाने के लिए किताबों पर आधारित शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है। इससे मन भटकने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें