फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Sun, 18 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिंधौली के ग्राम बड़ावन में संवेदना व्यक्त करते केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत: मीडिय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को अपने आवास प्रसाद भवन पर जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के लोगों से मुलाकात की। दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता सतीश बाबू सक्सेना, तिलहर के ग्राम डभौरा निवासी सेवानिवृत्त एएसपी शील कुमार सिंह, सिंधौली के ग्राम बड़ावन निवासी राजबीर कनौजिया की मां एवं ग्राम बसुलिया निवासी राम पाल दीक्षित के गत दिनों निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें