फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गोद भराई की रस्म पूरी करके घर लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव तेरा निवासी विपिन कुमार, जितेंद्र, राहुल, हरदोई जनपद के थाना शाहाबाद के गांव दरियापुर निवासी कार चालक लवलेश कुमार के साथ कार में सवार होकर खुटार थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया को गोद भराई की रस्म कार्यक्रम में गए थे। शाम को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर चलने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से विपिन, जितेंद्र और राहुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार चालक लवलेश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें