शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को ग्राम चौढ़ेरा बांगर में लगभग 3,500 वर्गमीटर में की गई अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त करा दी। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। यहां पर प्लाॅटिंग कार्य वृंदावन सिटी नाम से किया गया था। एसडीए सचिव ने कहा कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय में अवश्य संपर्क कर ले। संवाद