फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शुभम व मनोज। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को कांट थाना क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी कमलेश कुमार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद टीम गठित कर जांच की गई। सीसी कैमरे चेक कराए गए। बृहस्पतिवार की रात मिली सूचना पर चार्जिंग प्वाइंट चौराहे के पास घेराबंदी की। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी शुभम कौशल व सुभाषनगर खाटू श्याम वाली गली निवासी मनोज कुमार को पकड़ा। दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम पर तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें