फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर के पास खेलते वक्त तालाब में डूबी दो साल की बच्ची, माैत

Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सावनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर जठिया निवासी सुरजीत की दो साल की बेटी सावनी की तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। अंधेरा हाेने पर बेटी के घर नहीं आई। तब तलाश शुरू कराई गई। स्थानीय गोताखोरों व पीएसी यूनिट ने चार घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले सुरजीत की बेटी सावनी शनिवार की शाम पांच बजे गांव के ही अन्य बच्चों के साथ घर से थोड़ा आगे खेल रही थी। पास में ही तालाब था। खेलते-खेलते वह तालाब में किसी वक्त गिर गई। इससे अन्य बच्चे अनजान रहे और अपने-अपने घर लाैट गए।

सानवी के काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी यूनिट को भी बुलाया गया। रात करीब 11 बजे शव तालाब से निकलवाया गया। जिसके बाद मां संगीता और सुरजीत दहाड़े मारकर रो पड़े। पांच साल पहले ही सुरजीत का विवाह हुआ था। अब उनके परिवार में एक साल का बेटा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें