फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गड्ढे में डूबकर दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईंट-भट्ठे पर झोंपड़ी के पास में खोदा गया था गड्ढा
विज्ञापन

- दंपती दवा लेने चले गए, बच्चे के खेलते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जैतीपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी दिनेश का दो साल का बेटा सुधांशु खेलते समय ईंट-भट्ठे के पास बने गड्ढे में डूब गया। मजदूरों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह झोंपड़ी डालकर भट्ठे पर रहता है। रविवार को उसकी पत्नी पंछी देवी की तबीयत खराब थी। वह पत्नी को दवा दिलाने गया था। उसने अपनी छह साल की बेटी दिव्यांशी व चार साल की बेटी ब्यूटी से सुधांशु का ध्यान रखने के लिए कहा था। दोनों बेटियां खेल में लग गईं। इसी बीच सुधांशु झोंपड़ी से निकल गया। वह कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। भाई को झोंपड़ी में नहीं देखकर दिव्यांशी ने भट्ठे पर काम कर रहे लोगों को जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। तब सुधांशु का शव गड्ढे में उतराता मिला। देर शाम को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें