चोरी की बाइकों के साथ दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में थाना कलान पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच बाइकों को बरामद किया है। पुलिस से बचने के लिए असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।
शनिवार को पुलिस ने थरिया मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौंती निवासी बुद्धपाल व कलान के चौराबगरखेत निवासी राजकमल को दबोचा है।
उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकों को बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।