फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय बाल गृह के दो किशोर स्कूल से फरार, रिपोर्ट दर्ज, तलाश शुरू

Fri, 04 Oct 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

शाहजहांपुर में गुरुवार को राजकीय बाल गृह से 20-25 किशोर रोजाना की तरह आवास विकास कॉलोनी के एक स्कूल में पढ़ने गए थे। इनमें दो किशोर फरार हो गए। जब किशोरों की गिनती हुई तो इसकी जानकारी हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बाल गृह से स्कूल पढ़ने भेजे गए बृहस्पतिवार को दो किशोर दीवार फांदकर भाग गए। इस मामले में बाल गृह के अधीक्षक राम विनय यादव की ओर से चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बाल गृह अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राजकीय बाल गृह से 20-25 किशोर रोजाना की तरह आवास विकास कॉलोनी के एक स्कूल में पढ़ने गए थे। वहां अध्यापकों की नजर बचाकर दो किशोर स्कूल की दीवार फांदकर भाग गए। 

पढ़ाई के बाद जब बालगृह के कर्मचारियों ने किशोरों को ले जाने के लिए गिनती की तो पता चला कि दोनों फरार हो चुके हैं। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ बाल गृह के स्टाफ ने दोनों फरार किशोरों को काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक कोतवाली राजीव तोमर ने बताया कि मामले में बाल गृह अधीक्षक की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक किशोर इससे पूर्व भी फरार हो चुका है, जिसे दिल्ली से बरामद किया गया था। दोनों किशोर की बरामदगी के लिए एक टीम दिल्ली रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें