शाहजहांपुर। घर से शुक्रवार को सुबह स्कूल जाने के लिए कहकर निकलीं निगोही क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। दोनों किशोरियां रिश्ते में सगी तहेरी-चचेरी बहनें हैं। शाम तक वे अपने घरों को नहीं लौटीं तो परिजनों ने शनिवार को दिन भर उनकी तलाश की। किशोरियां का गांव और रिश्तेदारियाें में कुछ पता नहीं चलने पर उनके घरवालों ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश की जा रही है। संवाद