फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफर्म सीट के लिए विकल्प बनेंगी स्पेशल ट्रेनें

सार

त्योहारों के चलते ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।त्योहारों पर अपने घर आने-जाने के लिए यात्री इस ट्रेन को विकल्प में रूप में चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। त्योहारों के चलते ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने महीनों पहले ही अपनी सीट बुक करा ली है। जिन्होंने ऐसा नहीं किया, उनको मायूसी हाथ लग रही है। रेलवे ने इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इनमें गाड़ी संख्या 02191-92 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर तथा 05315-16 छपरा-दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इनका शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव होगा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन 14 अक्तूबर से होगा। त्योहारों पर अपने घर आने-जाने के लिए यात्री इस ट्रेन को विकल्प में रूप में चुन सकते हैं। दोनों ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें