फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने दो तस्करों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर बाइक की टूल किट में छिपाकर अफीम ले जा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब सवा दो बजे कटरा थाना पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध दिखने पर उसने बाइक सवार दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे टूल बॉक्स में रखी एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तिलहर के गांव बुढ़ानपुर निवासी आसिफ और रामकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसिफ और रामकृष्ण ने बताया कि उन्होंने अफीम शाहजहांपुर हाईवे पर लड़ैते नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। लड़ैते अपने आपको थाना कांट के गांव जमुनिया का रहने वाला बता रहा था। तिलहर सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि दोनों अफीम बेचने बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें