हैंडपंप से बंधा मिला पालतू कुत्ता
दो घंटे तक जब दोनों वापस घर नहीं आई, तब उनकी तलाश की गई। परिजन को गांव के पूर्व दिशा में सरकारी स्कूल के सामने स्थित तालाब के पास हैंडपंप से कुत्ता बंधा था। तालाब में ज्योति की चोटी ऊपर पानी में उतरा रही थी। इस पर ग्रामीण तालाब में घुस गए और दोनों के शवों को बाहर निकाला।
बताते हैं कि पहले आरती तालाब में नहाने के लिए गई थी। गहरे पानी में वह डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए ज्योति पीछे से दौड़ी। वह भी तालाब में डूब गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। रविवार की सुबह मृतकों का इकलौता भाई दस वर्षीय दीपक, उसके चाचा रोहित और मोहित, बड़ी बहन पूजा और पिता आछू भी नोएडा से गांव पहुंच गए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।