पुवायां। सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लगातार शिकायतें मिलने और वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने बुधवार को दो फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया।
चार दिन पूर्व सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी के रुपये लेने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। मामला सीएमओ डॉ. आरके गौतम के संज्ञान में आया तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी। इसके अलावा दूसरे स्वास्थ्य कर्मी की भी शिकायतें मिल रहीं थी। सीएमओ ने चीफ फार्मासिस्ट बीआर आजाद को पुवायां से हटाकर बंडा सीएचसी और फार्मासिस्ट सच्चिदानंद को पुवायां से निगोही अस्पताल तबादला कर दिया है। अभी पुवायां में किसी की तैनाती नहीं की गई है। 15 दिन पूर्व एक डॉक्टर ने महिला रोगी को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा था। इसकी शिकायत भी हुई थी। डॉक्टर से जवाब तलब किया गया तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। पुवायां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने दोनों फार्मासिस्ट के तबादलों की पुष्टि की है।